Wednesday, December 28, 2016

तो क्या ?

तो क्या ? जो मैं भूल गया दवा लेना। 
तो क्या? जो तुम असफल हो गए। 
तो क्या ? जो कुत्ता अगर चॉकलेट खा ले। 
तो क्या ? अगर मैं खाऊँ  डाइट वाली गोली। 
तो क्या ? अगर है निम्न रक्तदाब। 
तो क्या ? जो मैं गर्भ से  हो जाऊं। 
तो क्या ? 
गूगल में मैंने लिखा बस था what if !
तो क्या ?! 
विकल्पों ने सुझा दी एक कविता !!!
पढ़ा, अब आप आजमाइए गूगल,
शायद बन जाये एक और उम्दा कविता।।

No comments: